समाज में फैल रहीं विकृतियां हर वर्ग हर समाज के लिए चिंता का विषय: हेमंत सोरेन

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने साहेबगंज में पहाड़िया आदिम जनजाति युवती की हत्या और शव को टुकड़े-टुकड़े करने पर जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे के बीच मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि लाश को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
सीएम सोरेन ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि क्या दिल्ली, एमपी और यूपी में घटना नहीं होती है। निश्चित रूप से आज के समय में समाज में जो विकृतियां फैल रही हैं, ये हर समाज के लिए चिंता का विषय है। ये विकृतियां क्यों आ रही हैं, ये भी चिंता विषय है। हर वर्ग, हर समाज के लिए चिंता का विषय है। इसलिए मेरा ये मानना है कि इस तरह की घटनाएं वर्तमान समाज के अंदर घर बनाने का प्रयास है, उसे कुचलने का पुरजोर प्रयास होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications