झारखंड: बेबी देवी आज लेंगी मंत्री पद की शपथ, पति दिवंगत जगरनाथ महतो के अधूरे कार्यों को करेंगी पूरा

Jharkhand: दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी सोमवार को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए रांची जायेंगी। अलारगो पंचायत के सिमराकुल्ली स्थित घर में सुबह पूजा करने के बाद वह रांची रवाना होंगी। उनके साथ उनकी बेटी रीना देवी, भतीजा दिवाकर महतो सहित अन्य परिजन भी जायेंगे।

बेबी देवी के बेटे अखिलेश महतो उर्फ राजू रविवार की सुबह हैदराबाद से रांची पहुंचे।

Jharkhand Baby Devi

बेबी देवी के मंत्री बनने की सूचना के बाद से गांव में खुशी का माहौल है। गम में डूबे परिवार में खुशियों के पल आये हैं। रविवार को घर में बेबी देवी अपनी पुत्री रीना देवी और भतीजे दिवाकर महतो के साथ थीं। बातचीत में उन्होंने कहा कि जो नयी जिम्मेवारी मिलने जा रही है,

उस पर पति की तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी। अपने पति के अधूरे विकास कार्यों को डुमरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ मिल कर पूरा करेंगे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+