लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जननायक जनता पार्टी

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में हुई रैली की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही लाखों लोग भिवानी पहुंचे और स्थापना दिवस

Jannayak Janata Party engaged in preparations for Lok Sabha and Assembly elections

स्थापना दिवस पर भिवानी में हुई रैली की सफलता से उत्साहित जननायक जनता पार्टी (जजपा) अब विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता निश्चिंत होकर न बैठें, बल्कि दोगुने जोश व उत्साह के साथ पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। जजपा के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में भिवानी रैली, पंचायत चुनाव और संगठन मजबूती से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं की तैयारी पूरी
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में हुई रैली की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही लाखों लोग भिवानी पहुंचे और स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने भिवानी रैली को लेकर पूरी मेहनत से तैयारी की थी। उन्होंने घर-घर जाकर रैली का निमंत्रण दिया जिससे प्रदेश के कोने-कोने से लोग रैली में पहुंचे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रैली से पार्टी को नई मजबूती मिली है।

बूथ लेवल पर हमारा संगठन सबसे मजबूत हो सके
पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बैठक में पहुंचे पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते कहा कि हमें आज से ही चुनाव तैयारियां शुरू करनी होंगी ताकि बूथ लेवल पर हमारा संगठन सबसे मजबूत हो। इसका फायदा हमें आगामी चुनावों में मिलेगा। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एडवोकेट बिजेंद्र सिंह धनखड़ ने जननायक जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने धनखड़ को पटका पहनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+