जननायक जनता पार्टी ने कानूनी प्रकोष्ठ में किया विस्तार, 7 जिलों में जिला कार्यकारिणी की घोषित

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए जिला स्तर पर करीब 117 पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बलवान सुहाग, जिला संयोजकों व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद कानूनी सेल में सात जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल पंचकुला और पानीपत की जिला कार्यकारिणियों की सूची जारी की।

अंबाला जिले में जेजेपी कानूनी सेल की जिला कार्यकारिणी में बलबीर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह पंवार को उपाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा को मुख्य महासचिव, दीपक सैनी को महासचिव और रूपेंद्र कौर विर्क को सहसचिव बनाया है। वहीं सलीम खान, मलकीत सिंह, अनिल पुनिया और जय सिंह कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

Jannayak Janata Party

यमुनानगर में जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में अशोक कुमार सैनी, पंकज वर्मा, भूपेन्द्र चौधरी और मोहम्मद इरफान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हर्षदीप सिंह महासचिव और ओपी लाठर, संजय बेदी, जतिन भोला, राजीव गुप्ता और कपिल राठी कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

इसी तरह कुरूक्षेत्र जिले की कार्यकारिणी में शेखर डोगरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज कुमार, तनुज सैनी, मनीष सैनी को उपाध्यक्ष, राजन अरोड़ा को महासचिव, संजीव सिंगल को सचिव, रिंकू शर्मा को सहसचिव और रजत सैनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं रवि बुबका, रवि सैनी, नरेश मिधा, अंकुश शर्मा, अमित कुमार, संजीव कुमार और कृष्ण कुमार सैनी कार्यकारिणी में मेंबर होंगे।

जिला कैथल की कानूनी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में राजकुमार ढुल्ल, सुरेन्द्र, मयंक असीजा और जसविन्द्र को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव के पद पर रविन्द्र गौर, विनोद बुरा, स्वीटी चंदाना और अजय को नियुक्त किया गया है। सत्यवीर सिंह और गुलाब ददवाना को सहसचिव, अनूप राणा और सतबीर सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दलबीर सिंह चहल, वेद प्रकाश ढुल्ल, सुनीता मलिक, सुरेश मलिक, बलबीर बेरवाल, हरदीप पाडला, चरण सिंह काला, धर्मपाल छोत, सुरेन्द्र मलिक, वेदपाल सिरोही, मनोज सहारण, निर्मल सिंह, बलजिंदर सिंह मलिक, राजपाल, जय प्रकाश और संदीप सिंह कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

करनाल में कानूनी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में रणधीर सिंह मान और अनिल पंवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगवंत गुप्ता और अभय साहू को उपाध्यक्ष, राज कुमार चौधरी को महासचिव, दीपक कुमार और मनोज जैन को सचिव, वंदना जैन को सहसचिव, वेदपाल कश्यप को कोषाध्यक्ष और संदीप चौहान को संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया है। वहीं प्रवीन कुमार शर्मा, राजपाल सिंह, चरण सिंह मलिक, धर्मपाल कालीरमण, जयपाल दूहन, महेंद्र सिंह संधू, सचिन शर्मा, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार और अभिषेक दूहन कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

जिला पंचकुला में कानूनी सेल की कार्यकारिणी में सुनील भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तुषार शर्मा और दिनेश कुमार सैनी को उपाध्यक्ष, रोहित सिंह और भूपेश शर्मा को महासचिव, पीयूष सिंगला और सुमित बिहाना को सचिव बनाया है। वहीं साहिल नैन, सुखदेव सैनी, सुभाष शर्मा, राघव सिंह कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

इनके अलावा पानीपत में कानूनी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में कंवर सिंह जागलान, सुखविंद्र नैन, सुभम बटला और तेजवीर सिंह खर्ब को उपाध्यक्ष बनाया है। विकास कादियान, योगेंद्र मलिक, विजय जांगड़ा और राजकुमार मलिक को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल ककड़, जितेंद्र खर्ब और विकास घणघस को सहसचिव तथा नीरज रावल को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया हैं। वहीं तरुण शर्मा, राजेश जागलान, एडवोकेट अजय कुमार, योगेश धनखड़, रिंटू अहलावत, सज्जन सिंह दूहन, अतीक सिंह दूहन, राजेश कादियान, मुकेश कुमार प्रजापति, विजेंद्र सिंह खर्ब, अंकुर, एडवोकेट अभिषेक गुप्ता और कृष्ण घणघस कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+