जननायक जनता पार्टी ने संगठन का किया विस्तार, जान मोहम्मद को बनाया जिलाध्यक्ष

Haryana News: पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण जननायक जनता पार्टी ने नूंह जिलाध्यक्ष जावेद खान को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्यवाही जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने दी और इस कार्रवाई का लेटर भी जारी किया है। इतना ही नहीं, पार्टी ने नूंह से जान मोहम्मद को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

बता दें कि जननायक जनता पार्टी ने मंगलवार 2 जनवरी को अपने संगठन का विस्तार करते हुए 14 पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया।

Jananayak Janata Party

पार्टी ने नूंह जिले में योगेश शर्मा हिलालपुर को जिला प्रभारी और जान मोहम्मद को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। साथ ही, नूंह से पूर्व जिला अध्यक्ष जावेद खान को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए जेजेपी से निष्कासित कर दिया है।

इनके अलावा जेजेपी युवा प्रकोष्ठ में सत्येंद्र पूनिया को प्रदेश उपाध्यक्ष, अनील कुंडू और अमन बडतौली को प्रदेश महासचिव, सतीश डागर और हरबख्स कस्वा को प्रदेश सचिव बनाया हैं। युवा प्रदेश सहसचिव के पद पर वेद मित्र ठोल और सतेंद्र कादियान को नियुक्त किया हैं। होडल में जितेंद्र सरोत, हथीन में राहुल जोशी, पुन्हाना में सदाम हुसैन और अंबाला कैंट में अवतार सिंह युवा हलका अध्यक्ष होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+