50 साल हो गए राजनीति में, अभी रिटायरमेंट नहीं: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के लिए काफी काम किए हैं।

Ashok Gehlot

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मारवाड़ ने मुझे बचपन से बहुत प्यार दिया है इसलिए अब मांगते हुए संकोच होता है। तीन बार आप लोगों ने सीएम बनाया। कई बार स्थिति होती है जैसे घर का जोगी जोगना है। उन्होंने कहा कि अभी भी मैं रिटायर नहीं हो रहा हूं।गहलोत ने कहा कि रिटायर होकर घर बैठने का मतलब है बीमार होना। बचपन से जो व्यक्ति सेवा के कार्यों में लगा हो उसे यदि घर बैठा दिया जाए तो वह बीमार ही होगा, लेकिन मैं बीमार होना नहीं चाहता।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का उद्घाटन किया। यहां मुख्यमंत्री ने 1973 में पहली बार छात्र संघ का चुनाव लड़ने से लेकर अब तक के 50 साल के राजनीतिक करियर के अनुभव बताए।

डोटासरा बोले अबकी बन्ना जी को लोकसभा नहीं भेजना

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के लिए काफी काम किए हैं। जो विकास प्रदर्शनी हमने देखी उसमें यह झलक देखने को मिलती है, लेकिन बदले में जोधपुर वालों ने क्या किया?

बन्ना जी (गजेंद्र सिंह शेखावत) को लोकसभा भेज दिया, इस बार यह ठान लेना कि 2023 में जोधपुर की सभी सीटें कांग्रेस को दिलानी है और 2024 में बन्ना जी को लोकसभा में नहीं भेजना है।

शवों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

गहलोत ने मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट के प्रसंज्ञान के मुद्दे पर कहा कि हाईकोर्ट ने ठीक ही कहा है। मुआवजे को लेकर नीति बननी चाहिए। लाश लेकर लोग बैठ जाते हैं। कई लोग राजनीति करते हैं। मैं इसके समर्थन में हूं, मुआवजे को लेकर एक नीति बनाएंगे। भूंगरा (जोधपुर) गांव में गैस लीक के बाद अग्निकांड में हुई मौतों पर राजनीति होने लग गई, बाहर के लोग आ रहे हैं। हमारी सरकार संवेदनशील है और जवाबदेह है। हम चिरंजीवी सहित कई योजनाएं लेकर आए हैं।

https://hindi.oneindia.com/samachar/why-cm-ashok-gehlot-said-opposition-people-are-wrong-see-details-741096.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+