इजराइल: 'सभी आतंकियों को चुकानी होगी कीमत, हमास से लड़ने का यही 'तरीका', बोले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हयात
इजराइल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियोर हयात ने कहा कि हमास से लड़ने का एकमात्र तरीका यही है कि इसमें शामिल सभी लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने हमास को आतंकवादी संगठन करार दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरान मध्य पूर्व में आतंकवादी संगठनों का मुख्य वित्तपोषक है।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए लियोर हयात ने कहा कि हमास एक आतंकवादी संगठन है। इससे लड़ने का एकमात्र तरीका यही है कि इसमें शामिल सभी आतंकवादियों को पकड़ना है। उसे इसकी कीमत चुकानी है। न केवल उन्हें जिन्होंने भाग लिया बल्कि उन्हें भी जिन्होंने उन्हें भेजा है। जिन्होंने उन्हें वित्तपोषित किया है और वे जो उनके पीछे हैं।

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि ईरान मध्य पूर्व में आतंकवादी संगठनों का मुख्य वित्तपोषक है। गाजा पट्टी में जो कुछ भी होता है उसमें वे भी शामिल हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हमास के हमले का भारत-इजरायल संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि रिश्ते फलते-फूलते रहेंगे।
"Only way to fight Hamas is to make everyone involved pay the price": Israeli MFA spokesperson
— ANI Digital (@ani_digital) October 9, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/DO4pZNwNoL#IsraelHamasConflict #Israel #LiorHaiat pic.twitter.com/D6VLRIGPkt
भारत के बीच संबंधों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
मुझे नहीं लगता कि युद्ध का इजराइल और भारत के बीच संबंधों पर कोई प्रभाव पड़ेगा। इजराइल और भारत के बीच संबंध जारी रहेंगे और और भी मजबूत होंगे। प्रवक्ता हयात ने कहा कि इजराइल को कई देशों से समर्थन और एकजुटता मिल रही है। उन्होंने समर्थन के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया।
मृतकों की संख्या 800 से अधिक
बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने इज़राइल पर अचानक हमला कर दिया। देश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में रॉकेटों की बौछार कर दी। आंकड़े के मुताबकि, मृतकों की संख्या 800 से अधिक हो गई है। 2400 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- इजराइल-हमास युद्ध में फंसने वाली थीं 'बबीता जी', मुनमुन दत्ता ने कहा- मैं अभी भी कांप रही हूं लेकिन.....












Click it and Unblock the Notifications