गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के कल्याण के लिए चौ. देवीलाल से मिलती है प्रेरणा: दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने चौ. देवीलाल द्वारा हरियाणा और देश में किसान, गरीब, मजदूर, बुजुर्ग, व्यापारी सहित तमाम वर्गों के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

Inspiration comes from Chaudhary Devi Lal for the welfare of the poor, farmers and poor: Dushyant Chautala

वीरवार को भारत के भूतपूर्व उपप्रधानमंत्री एवं गरीब किसान, कमेरे वर्ग के मसीहा जननायक स्व. चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि को जननायक जनता पार्टी, जननायक सेवा दल और इनसो ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौ. देवीलाल को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

सिरसा में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने चौ. देवीलाल सामुदायिक पार्क में स्थित चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने चौ. देवीलाल द्वारा हरियाणा और देश में किसान, गरीब, मजदूर, बुजुर्ग, व्यापारी सहित तमाम वर्गों के लिए किए गए कार्यों को याद किया और कहा कि उनके द्वारा करवाए गए कार्यों से आज भी तमाम वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी भी उनके सिद्धांतों पर चलते हुए हरियाणा के विकास व प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ताऊ के अनुयायियों के साथ दिल्ली स्थित संघर्ष स्थल पर पहुंचे। उन्होंने चौ. देवीलाल की समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल एक ऐसी संस्था थे, जिन्होंने किसान, कमेरे वर्ग को ताकत दी इसलिए प्रत्येक वर्ग आज उन्हें श्रद्धाभाव से याद करता है। उन्होंने कहा कि उनसे प्रेरणा मिलती है कि आज गरीब, किसान, कमेरे वर्ग को और आगे कैसे ले जाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+