ओपी चौटाला का बड़ा बयान, कहा-अपने चिह्न पर पंचायत चुनाव लड़ेगी इनेलो
ओपी चौटाला का बड़ा बयान, कहा-अपने चिह्न पर पंचायत चुनाव लड़ेगी इनेलो
चंडीगढ़। हरियाणा में पंचायत चुनाव होने वाले है। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मिंया तेज हो गई है। हरियाणा में होने वाले पंचायत चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। चौटाला ने बुधवार को कहा है कि उनकी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के चिह्न पर लड़ेगी। चौटाला ने इससे पहले कहा कि उनकी पार्टी अगले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वापसी करेगी।

कुरुक्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने के बाद चौटाला ने कहा, 'हम राज्य के हर घर तक पहुंचेंगे और हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।' उन्होंने पंचायत चुनाव की तैयारियों के बारे में कहा, इनेलो का हरियाणा के लोगों से गहरा नाता है और पार्टी कार्यकर्ता राज्य के हर मतदाता तक पहुंचेंगे और पार्टी अगले चुनाव में वापसी करेगी।
इनेलो सुप्रीमो ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार को रोकने में विफल रहने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में लोग पैसे लेने के बाद भी काम नहीं करते हैं। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए हर गांव और हर घर जाकर पार्टी के लिए लोगों को जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय देवीलाल की जयंती पर इनेलो की 25 सितंबर की रैली ऐतिहासिक होगी और इस रैली में लाखों लोग शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications