UAE में भारतीय प्रवासियों ने पुष्कर सिंह धामी का किया भव्य स्वागत, CM ने की ये खास अपील
Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड में अधिक से अधिक वैश्विक निवेश हो, इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर है। सीएम धामी के दुबई पहुंचने पर उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों द्वारा भव्त स्वागत किया गया।
उत्तराखंड सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उत्तराखण्डी टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया। सीएम ने समस्त प्रवासी उत्तराखण्डियों से वर्ष में एक बार उत्तराखंड आने की अपील की।

साथ ही, उन्हे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों द्वारा मंत्र मुग्ध करने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।
सीएम धामी ने कहा कि विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों का इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि दिसंबर में देहरादून में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी के लिए वो विदेश दौरे पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications