'अगर ओडिशा मजबूत होता है तो भारतीय हॉकी मजबूत होगी', डेविड जॉन ने कहा

'अगर ओडिशा मजबूत होता है तो भारतीय हॉकी मजबूत होगी', डेविड जॉन ने कहा

पंचकुला, 11 जून: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व उच्च प्रदर्शन निदेशक डेविड जॉन का मानना है कि भारतीय हॉकी टीम 2028 के ओलंपिक में शिखर पर पहुंच जाएगी, और स्वर्ण पदक जीतकर अपने कई वर्षों के सूखे को खत्म करेगी।

india hockey team 2028 david john news

उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स मैच के इतर कहा, '2024 और 2028 खेलों में, टीम में अधिकांश हमारे वर्तमान जूनियर विश्व कप खिलाड़ी होंगे। वे तब तक एक साथ लगभग 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके होंगे और प्रत्येक के लगभग 30 साल होंगे और टीम के पास किसी भी तरह के दबाव को झेलने का सही अनुभव होगा।'

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था, जबकि महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी। डेविड ने कहा, 'ये भारत के लिए रोमांचक समय है लेकिन जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम और हॉलैंड सहित कई टीमें भी बेहतर हो रही हैं।'

कई वर्षों तक टीम इंडिया के साथ रहे हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड, वर्तमान में ओडिशा हॉकी निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह अपने कार्यभार से उत्साहित हैं, खासकर जब उन्हें राज्य के खेल-प्रेमी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का पूरा समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने कहा, "यह एक चुनौतीपूर्ण भूमिका है। लेकिन अगर ओडिशा मजबूत हो जाता है, तो भारतीय हॉकी पुरुष और महिला दोनों टीमें मजबूत हो जाएंगी।"

बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ओडिशा के लड़कों ने हॉकी में कांस्य पदक जीता है, वहीं लड़कियों की टीम फाइनल में हरियाणा के खिलाफ खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+