Uttrakhand:CM धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की 24 अगस्त को अहम बैठक, इन मुद्दों लग सकती है अंतिम मुहर

देहरादून, 23 अगस्त। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक अहम है। राज्य के कई अहम मुद्दे पर इस बैठक के अंतिम मुहर लग सकती है। इसके साथ ही राज्य में केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर भी धामी सरकार बैठक में चर्चा करेगी। सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के लिए प्रोत्साहन नीति के मुद्दों पर भी अंतिम रुप से निर्णय लिया जा सकता है।

Pushkar Singh Dhami

बुधवार को बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हो रही है। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के लिए प्रोत्साहन नीति आदि मुद्दों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के लिए प्रोत्साहन नीति, कोविड काल में हटाए गए स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण को वैधानिक दर्जा देने के लिए विधेयक, निकायों में शामिल नए कामर्शियल क्षेत्रों को टैक्स में छूट, सरकारी कर्मचारियों को आयुर्वेदिक इलाज की सुविधा, कौशल विकास को नई आउटसोर्स एजेंसी बनाने सहित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

दरअसल, उत्तराखंड सरकार प्लास्टिक यूज पर केंद्र की नीति को राज्य में पूरी तरह पालन कराने की योजना बना रहा है। ऐसे में बुधवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों की बैठक अहम है। जिसमें प्लास्टिक यूज बैन के साथ उसके विकल्प को प्रोत्साहन देने की योजना और इससे जुड़ी सरकार की नीतियों पर चर्चा होगी। सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के समर्थन में सख्त कदम उठा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+