IITF: चांडिल (झारखण्ड) का तसर सिल्क बना लोगों की पसंद

दिल्ली, 22 नवम्बर 2022इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2022 के थीम वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल के साथ झारखण्ड कदम से कदम मिला रहा है। तसर का सबसे बड़ा उत्पादक झारखण्ड अपने रेशम के वस्त्रों से सभी का मोह रहा है। झारखण्ड के

दिल्ली, 22 नवम्बर 2022- इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2022 के थीम वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल के साथ झारखण्ड कदम से कदम मिला रहा है। तसर का सबसे बड़ा उत्पादक झारखण्ड अपने रेशम के वस्त्रों से सभी का मोह रहा है। झारखण्ड के बुनकरों और कारीगरों के हाथों बनी खादी की बंडी, तसर सिल्क की साड़ियां, चांडिल की सिल्क साड़ियां, कुर्ता-पाजामा और टोपी, इंडो-वेर्स्टन ड्रेस के विशेष अंदाज देख मेला आने आने वाले स्वतः आकर्षित हो रहें हैं। झारखण्ड पवेलियन में खादी का कलेक्शन सबका पसंदीदा बना हुआ है। खादी स्टाल के प्रतिनिधि सुशांत ने बताया कि इस बार खादी उत्पादों की बिक्री काफी अच्छी है। लोगों की खादी में रूचि बढ़ी है। सबसे ज्यादा भीड़ हमारे खादी स्टाल में हो रही है।

Silk

वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल को चरितार्थ करते हुए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के स्टाल में झारखण्ड में हो रही जैविक खेती की सरहना हो रही है। आगंतुक जैविक खेती की बारीकियों से अवगत हो रहें हैं। जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी दर्शकों को लुभा रही है। झारखण्ड के मनमोहक प्राकृतिक रंग-रूप से सुसज्जित वन विभाग के स्टाल में झारखण्ड के मधु का भारी मांग देखी जा सकती है। राज्य के मधु के मिठास के लोग कायल हो रहें हैं। रांची स्मार्ट सिटी के स्टाल में दिखाए गए टेबल टॉप मॉडल भी दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

मालूम हो कि, इस बार मेले में झारखण्ड पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल है। मेले में 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के साथ-साथ अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बहरीन, बेलारूस, ईरान, नेपाल, थाईलैंड, तुर्की, यूएई, वियतनाम, चीन, टयूनिशिया, लेबनान और रिपब्लिक ऑफ तुर्की भी मेले में शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+