IDBI SO Recruitment 2023: बैंक में निकली 114 शानदार पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड ने 114 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

IDBI SO Recruitment 2023: बैंक में काम करने के लिए शानदार मौका सामने आया है। आईडीबीआई बैंक लिमिटेड ने आज ही कई पदों पर भर्ती निकाली है। आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक साइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन से पहले उम्मीदवार पदों से संबंधित जानकारी ले लें। जानकारी लेने के लिए उम्मीदवारों को जारी किया ऑफिशियल नोटिस देखें। आवेदन सारी ऑनलाइन ही होंगे। बता दें कि 114 पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाले गए हैं।

इन पदों पर निकली है भर्ती
आईडीबीआई एसओ भर्ती को भरने के 114 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती की डिटेल जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी किया ऑफिशियल नोटिस देखें।

ऐसे करें आवेदन
IDBI की आधिकारिक साइट idbibank.in पर जाएं।
करियर लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
पेज पर उपलब्ध एसओ रिक्रूटमेंट अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण करें और खाते में प्रवेश करें।
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इतनी है आवेदन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फीस देनी होगी। आवेदन फीस के रूप में उम्मीदवारों को 1000 रुपये देने होंगे। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को जीएसटी सहित ₹200/- (केवल सूचना शुल्क) का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जारी किया ऑफिशियल नोटिस देखें।

ये है आवेदन की जरूरी तारीख
आवेदन की शुरुआतः 21 फरवरी 2023
आवेदन की आखिरी तारीखः 03 मार्च 2023
आवेदन फॉर्म को प्रिंट करवाने की तारीखः 18 मार्च 2023
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications