'मैं फिर आऊंगा' बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस का वीडियो किया पोस्ट, शुरु हुआ कयासों का दौर

Maharashtra Politics News: भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल एक वीडियो पोस्ट किया है। चार साल पुराना ये वीडियो डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'नवमहाराष्ट्राच्या नवनिर्मितीसाठी मी पुन्हा येईन' यानी 'नवमहाराष्ट्र के नवनिर्माण के लिए मैं फिर आऊंगा'।

हालांकि, उक्त वीडियो को पोस्ट के दो घंटे बाद हटा दिया गया। महाराष्ट्र बीजेपी द्वारा पोस्ट किए गए इस 31 सेकेंड के वीडियो को डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को भी टैग किया गया था। जैसे ही ये वीडियो एक्स हैंडल से शेयर किया गया, वैसे ही यह वायरल हो गया। इसी के साथ ही प्रदेश में सियासी कयासबाजी का दौर भी शुरू हो गया।

Devendra Fadnavis

चार साल पुराना है वायरल वीडियो
वायरल वीडियो 2019 का बताया जा रहा है, उस वक्त देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे। उस वक्त उन्होंने कहा था, 'मी पुन्हा येइन (मैं लौटूंगा)।' वहीं, अब एक बार फिर ये वीडियो सामने आया है। इस बार इस वीडियो को महाराष्ट्र बीजेपी इकाई ने शेयर किया था। हालांकि, बाद में इस वीडियो को हटा लिया गया।

बीजेपी की आई सफाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र की बीजेपी इकाई के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा फडणवीस वर्तमान में महाराष्ट्र के दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक हैं और दूसरे डिप्टी सीएम एनसीपी के बागी खेमे के अजित पवार हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पोस्ट किए गए वीडियो को लेकर कोई अन्य निष्कर्ष निकालने की जरूरत नहीं है।

एक टीवी चैनल से उन्होंने कहा,'बीजेपी का रुख स्पष्ट है। यह वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। फडणवीस ने कहा है कि अगला विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+