हरियाणा में खेतों की ढाणियों के लिए 24 घण्टे बिजली, घरों के ऊपर से हटेगी HT लाइन: रणजीत चौटाला

निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की मांग को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत अब स्कूलों व घरों के ऊपर से गुजरने वाली हाइटेंशन लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने योजना तैयार कर ली है। इसकी जानकारी एक प्रेसवार्ता के दौरान ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दी।

हरियाणा सरकार में मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा गुरुवार को कहा कि स्कूलों व घरों के ऊपर से गुजरने वाली हाइटेंशन तारों को शिफ्ट करने करने का निर्णय लिया गया है। चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से इसको लेकर सार्वजनिक व व्यक्तिगत क्षेत्र से इसकी मांग भी की जा रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए अब सरकार ने स्कूलों व घरों के ऊपर से गुजरने वाली हाइटेंशन तारों को शिफ्ट करने की योजना बनाई है। बिजली निगम अपने खर्च पर अब इन तारों को शिफ्ट करेगा।

 HT lines over houses remove says Ranjit Chautala

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अब बिजली निगम अपने खर्च पर इन तारों को शिफ्ट करेगा। इसके साथ ही राज्य में विद्युत आपूर्ति में और अधिक सुधार किया जाएगा। हरियाणा के उद्योगों को जनरेटर फ्री बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य के बिजली निगमों को उद्योगों के लिए 24 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा जाएगा। इसके लिए नई योजना एक्सप्रेस डिलीवरी तैयार की गई है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि ढाणियों व फार्म हाउसों में भी 24 घंटे बिजली देने की प्रकिय्रा शुरू की जा चुकी है। ढाणियों में रहने वाले लोग कहते हैं कि उनके घरेलू व कृषि टयूबवेल कनेक्शन अलग-अलग करने से घरेलू जरूरतों के लिए बिजली आपूर्ति की समस्या बन रही है। घरेलू कनेक्शनों को म्हारा गांव-जगमग गांव की तरह गांवों के ट्रांसफर से जोड़ा जाएगा।

रणजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा के खेतों में बनी ढाणियों और फार्म हाउस में भी 24 घण्टे बिजली मिलेगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने पॉलिसी बना ली है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। बिजली सप्लाई को लेकर मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि हरियाणा की बिजली कंपनियां गुजरात के बाद देश में दूसरे नंबर पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+