भूपेंद्र हुड्डा 10 साल सीएम रहे, तब क्यूं नहीं की 6 हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन?: अजय चौटाला
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, क्योंकि चुनावी वर्ष और मिशन-2024 शुरू हो चुका है।
उन्होंने कहा कि जेजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है और इसी कड़ी में दो जुलाई को जुलाना में सोनीपत लोकसभा की रैली होगी। ऐसे में सभी पार्टी कार्यकर्ता संगठित होकर इस रैली में अपनी पार्टी की ताकत दिखाएं। वे मंगलवार को महम हलके में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली के साथ जनसंपर्क अभियान कर रहे थे।

डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारा ध्यान जनहित में विकास कार्य करवाने पर है। उन्होंने कहा कि जेजेपी चौधरी देवीलाल के नक्शे कदमों पर चलते हुए जनता की भलाई के लिए कार्य कर रही है। डॉ चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने अपने घोषणा पत्र के अधिकतर वादों को अमलीजामा पहनाया है और बाकी बचे वादों को डेढ़ सालों में पूरा किया जाएगा।
बुढ़ापा पेंशन के विषय में डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज जेजेपी गठबंधन सरकार में हिस्सेदार है और गठबंधन सरकार के निरंतर प्रयासों से पिछले साढ़े तीन साल में 750 रूपए की बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर जेजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता तो पहली कलम से बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपए होती।
अजय चौटाला ने यह भी कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुढ़ापा पेंशन 6000 रूपए करने का वादा जनता से किस हिसाब से कर रहे है जबकि वे 10 साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं, उस समय बुढ़ापा पेंशन छह हजार रूपए क्यूं नहीं की ? उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर सकते है, भोले-भाले किसानों की जमीन लूटकर बड़े उद्योगपतियों को दे सकते है इसलिए इस तरह के लोगों से जनता को सावधान रहने की जरूरत है।
जनसंपर्क कार्यक्रम में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जेजेपी निरंतर अपना संगठन मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव-2019 बड़ी मजबूती के साथ लड़ा था और बेहद कम समय में 10 विधायक बनाकर हरियाणा सरकार में अहम हिस्सेदारी की। उन्होंने कहा कि सरकार में हिस्सेदारी के चलते ही हम आज जनहित में विकास कार्य करवा रहे है। बबली ने कहा कि ग्रामीण विकास को लेकर जेजेपी प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications