'लेकर प्रौद्योगिकी की पहचान, आगे बढ़ता राजस्थान', जानिए सीएम गहलोत ने क्यों किया ये Tweet
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पूरा ध्यान राजस्थान के विकास पर है और इसके लिए वो हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुख्यमंत्री निवास पर होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने मुलाकात की,इस बैठक मे होंडा कार्स के सीईओ ताकुया सुमुरा, निदेशक प्रवीण परांजपे, मुख्य वित्तीय अधिकारी हाइडनोरी आसीकावा, निदेशक शिनया मियामोटो एवं उपाध्यक्ष पियूष मित्तल शामिल थे। होंडा कार्स के अधिकारियों ने राज्य सरकार की नीतियों पर संतुष्टि व्यक्त की तथा राज्य में और अधिक निवेश एवं उत्पादन करने की इच्छा जताई। आपको बता दें कि राजस्थान में होंडा कार्स का प्लांट अलवर जिले के टपूकड़ा में स्थित है, होंडा कार्स द्वारा राज्य में अब तक लगभग 5282 करोड़ रूपए का निवेश किया जा चुका है।
इस बैठक के बाद सीएम गहलोत ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी और कहा कि 'लेकर प्रौद्योगिकी की पहचान,आगे बढ़ता राजस्थान। सरकार प्रदेश के विकास और युवाओं के उज्जवल कल के लिए ऑटोमोबाइल उद्योग के महत्व को लेकर आशातीत है। इसी सिलसिले में दिग्गज कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के सीईओ श्री ताकुया सुमुरा और अन्य गणमान्यों से आधिकारिक बैठक हुई।'
मालूम हो कि जोधपुर के बोरोनाड़ा के ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में लगने वाले राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो में हिस्सा लेने के लिए 28 देशों के 20 हजार से ज्यादा विदेशी बॉयर्स को राजस्थान सरकार ने आमंत्रण भेजा है। दुनिया के सभी देशों के भारतीय दूतावासों से राज्य सरकार ने सम्पर्क किया है। राजस्थान को इंडस्ट्रीयल डवलपमेंट में नई ऊंचाइयां देने और प्रदेश के हैंडीक्राफ्ट, वुडन और आयरन फर्नीचर, स्टील के बर्तन, कृषि, खाद्य उत्पाद, स्टोन आर्टिकल्स, इंजीनियरिंग गुड्स सेक्टर में एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए यह एक्सपो बड़ी भूमिका निभाएगा।












Click it and Unblock the Notifications