गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- राहुल गांधी चुनावी हिन्दू हैं, चुनाव आते ही झूठ बोलते हैं

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इच्छाधारी चुनावी हिन्दू बताया है। उन्होंने कहा, चुनाव आते ही वे मंदिर जाने लगते हैं। उन्होंने चुनाव के वक्त झूठे चुनावी वायदे करने के भी आरोप लगाए। ग

भोपाल,7 सितंबर: मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इच्छाधारी चुनावी हिन्दू बताया है। उन्होंने कहा, चुनाव आते ही वे मंदिर जाने लगते हैं। उन्होंने चुनाव के वक्त झूठे चुनावी वायदे करने के भी आरोप लगाए। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मंगलवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बोल रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी पर झूठ बोलने के भी आरोप लगाए। मिश्रा ने कहा, चुनाव आने पर राहुल गांधी जी सिर्फ झूठे चुनावी वायदे करते हैं और इस बात को गुजरात के साथ पूरे देश की जनता अच्छी तरह जानती है। मिश्रा ने कहा, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भी राहुलजी ने 10 दिनों में किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का झूठा वादा किया था। उन्होंने दस दिन में मुख्यमंत्री बदलने को भी कहा था, लेकिन मुख्यमंत्री तो नहीं बदले, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जरूर बदल गए।

narotam

इससे पहले गृहमंत्री ने प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट और ऑनलाइन गेमिंग पर कानून बनाने की बात भी कही थी। मिश्रा ने कहा था, प्रदेश में ऑनलाइन गेमिंड एक्ट और जुआ एक्ट का दायरा बढ़ाने पर सरकार काम कर रही है। उसमें धाराएं भी बना रहे हैं और इस पूरी प्रक्रिया में तीन महीने का समय लग सकता है। ऐसा ही गैंगस्टर एक्ट पर भी कार्य चल रहा है। यह एक्ट उत्तर प्रदेश में लागू है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+