हिसार लोकसभा सीट 'कांग्रेस मुक्त': 9 विधानसभा सीटों में अब 5 पर BJP, 4 पर जजपा

आदमपुर। हिसार के आदमपुर विधानसभा का चुनाव परिणाम आते ही पूरा लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस मुक्त हो गया। हिसार में विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने केवल एकमात्र आदमपुर की सीट जीती थी जो कि 3 अगस्त को कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद खाली हो गई थी। परंतु अब यहां से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जीत गए हैं। भव्य ने कांग्रेस के जयप्रकाश को 15,740 मतों से हराया है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के बृजेंद्र सिंह इस संसदीय क्षेत्र से सांसद है। इस लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा हलकों पर अब भाजपा- जजपा गठबंधन के विधायकों का कब्जा हो गया।

Hisar Lok Sabha seat in Haryana Congress-free: After the defeat of Adampur, BJP now occupies 5 out of 9 assembly seats

हिसार लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा हलके हैं। इन 9 विधानसभा हलकों में उचाना कलां, आदमपुर, उकलाना, नारनौंद, हांसी, बरवाला, हिसार, नलवा और बवानी खेड़ा है। बवानी खेडा विधानसभा क्षेत्र भिवानी जिले का और उचाना कलां जींद जिले में है।

विधानसभा चुनाव 2019 में इन नौ विधानसभा में 4 पर भाजपा ने जीती और 4 विधानसभा क्षेत्रों पर जजपा के विधायक जीते हुए है। कांग्रेस केवल आदमपुर में ही जीती थी। परंतु अब भव्य की जीत के साथ ही वह भी भाजपा के खाते में आ गई और कांग्रेस का पूरे लोकसभा क्षेत्र से सूपड़ा ही साफ हो गया। ऐसे में पूरे हिसार लोकसभा क्षेत्र में भाजपा- जजपा गठबंधन का कब्जा है।

लोकसभा क्षेत्र के 9 विधायकों में से 4 विधायक सरकार में अहम पदों पर है। जिसमें उचाना कलां से जजपा विधायक दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम और उकलाना के जजपा विधायक अनूप धानक मंत्री है। हिसार से भाजपा के विधायक कमल गुप्ता भी सरकार में कैबिनेट मंत्री है और नलवा के विधायक रणबीर गंगवा डिप्टी स्पीकर है। इसके अतिरिक्त आदमपुर में भाजपा से भव्य बिश्नोई, नारनौंद से जजपा के रामकुमार गौतम, हांसी से भाजपा के विनोद भयाणा, बरवाला से जोगीराम सिहाग, बवानीखेड़ा से भाजपा के बिशंबर वाल्मिकी जीते हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+