हिसार मेरी कर्म भूमि, नहीं रहने दी जाएगी विकास में कोई कमी: दुष्यंत चौटाला

डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एलिवेटिड रोड की जो पहले ड्राइंग बनाई गई थी, वह 11 मीटर चौड़ी थी और दो लेन मार्ग प्रस्तावित था लेकिन शहर के विकास व बढ़ती आबादी को देखते हुए इसकी प्रस्तावित चौड़ाई को नाकाफी बताया।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार में एलिवेटिड रोड और हिसार को एविएशन हब बनाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि दोनों ड्रीम प्रोजेक्ट है और समय पर पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि हिसार उनकी कर्म भूमि है और इसके विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। वे शनिवार को हिसार शहर में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय निवासियों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम का करीब 30 कार्यक्रमों में व्यापारियों, अधिवक्ताओं सहित अलग-अलग वर्गों के लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत किया।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एलिवेटिड रोड की जो पहले ड्राइंग बनाई गई थी, वह 11 मीटर चौड़ी थी और दो लेन मार्ग प्रस्तावित था लेकिन शहर के विकास व बढ़ती आबादी को देखते हुए इसकी प्रस्तावित चौड़ाई को नाकाफी बताया। उन्होंने कहा कि यदि इस पूर्व प्रस्तावित एलिवेटिड रोड पर एक भी वाहन ब्रेक डाउन हो गया तो पूरा शहर जाम हो जाएगा इसलिए एलिवेटिड रोड की ड्राइंग के लिए दो ग्लोबल कंसलटेंट एजेंसी को फोरलेन रोड की सम्भावना को तलाशने के लिए हायर किया गया है जो कि इस माह के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।

Hisar is my work land, there will be no shortage in development: Dushyant Chautala

एविएशन हब को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चाहे कोई कुछ भी कहता रहे, हिसार में एविएशन हब बनकर रहेगा और एयर इंडिया जैसी बड़ी कंपनियों के साथ सकारात्मक बात चल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व घोषणा के मुताबिक नवम्बर में रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत हिसार से हवाई सेवाएं प्रारंभ हो जाएगी। हिसार से नौ रूट पर हवाई सेवाएं शुरू की जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि उनका प्रयास है कि यात्रियों की उपलब्धता के हिसाब से 48 सीटर हवाई जहाज भी हिसार हवाई अड्डे से उड़ान भरे।

उन्होंने कहा कि नए टर्मिनल की ड्राइंग तैयार हो चुकी है जो कि 750 करोड़ की लागत से बनेगा और ढाई साल में बनकर तैयार हो जाएगा। एयरपोर्ट प्रारम्भ होने के बाद स्थानीय क्षेत्र के युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजन होंगे। उन्होंने कहा कि हिसार का रिंग रोड का काम पूरा करने के लिए राजगढ़ रोड से मिर्जापुर चौक के बीच फोरलेन सड़क का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेज दिया है। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि सूर्य नगर का आरओबी भी जल्द पूरा हो जाएगा।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार शहर में 100 करोड़ से भी ज्यादा के विकास कार्य शुरु होने जा रहे हैं, जिनमें हिसार शहर की लगभग सभी सड़कें शामिल हैं। न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन में पहुंचे डिप्टी सीएम ने निवासियों की मांग पर नगर निगम अधिकारियों को सेक्टर 9-11 का वैकल्पिक रास्ता तलाशने, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाकर तुरंत सीवरेज व्यवस्था सुधारने, सड़क का निर्माण तथा पेयजल समस्या का समाधान करने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इंडस्ट्रियल एरिया में हिसार उद्योग संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि इंडस्ट्रियल एरिया में जगह की तलाश की जाए ताकि यहां पुलिस चौकी और फायर ब्रिगेड स्थापित करने की व्यवस्था की जा सके। साथ ही पार्क बनाने तथा इंडस्ट्रियल एरिया के कलेक्ट्रेट रेट रिवाइज करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। टिब्बा दानाशेर में दुष्यंत चौटाला ने युवाओं की मांग पर लाइब्रेरी तथा जिम के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने न्यू सब्जी मंडी के व्यापारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंडी में पानी की समस्या दूर करने तथा साफ- सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+