हिसार एलिवेटिड रोड का कार्य जल्द करें शुरू: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

dushyant chautala

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हिसार में एलिवेटिड-रोड का कार्य जल्द आरंभ करें ताकि शहर की भीड़ को कम किया जा सके। उन्होंने बहादुरगढ़ में एलिवेटिड रेलवे-ट्रैक व जींद में रेलवे लाइन शिफ्ट करने का प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास लोक निर्माण विभाग का प्रभार भी है, ने मंगलवार को यहां एचआरआईडीसी (हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन) व पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हिसार में पुरानी 'दिल्ली-हिसार- सिरसा रोड' पर लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 8.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटिड रोड बनाया जाएगा। यह रोड सिरसा चुंगी से लेकर जिंदल फैक्ट्री के पास फ्लाईओवर तक बनेगा। इसमें 7 एंट्री प्वाइंट तथा 7 एग्जिट प्वाइंट होंगे। रास्ते में आने वाले सेक्टर-14, बस स्टैंड, नागोरी गेट, पुलिस लाइन एरिया, अर्बन एस्टेट, डाबड़ा चौक, मॉडल टाउन, सेक्टर 9-11 क्षेत्र में लोगों को वाहनों के जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस एलिवेटिड रोड की डीपीआर तैयार हो गई है और इस पर करीब 723 करोड़ रूपए का खर्च होने का अनुमान है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि झज्जर जिला के बहादुरगढ़ शहर में रेलवे स्टेशन मध्य में पड़ता है और यहां पर रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हर वर्ष दर्जनों दुर्घटनाएं होती हैं जिसके कारण अनेक लोगों की जान भी चली जाती है। उन्होंने एचआरआईडीसी के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे बहादुरगढ़ में उक्त स्थान पर एलिवेटिड रेलवे ट्रैक बनाने तथा रेलवे स्टेशन को ऊंचा उठाने की संभावनाओं की तलाश करें। उन्होंने जल्द से जल्द इस बारे में फिजिबिलिटी चेक करने के भी निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जींद में गोहाना-जींद रेलवे लाइन व रेलवे स्टेशन को शहर से बाहर शिफ्ट करने तथा वर्तमान रेलवे लाइनों के स्थान पर पीडबल्यूडी विभाग द्वारा चौड़ी सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन व रेलवे स्टेशन के बाहर शिफ्ट होने से जींद शहर की भीड़ कम होगी और जाम भी नहीं लगेगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उक्त तीनों प्रोजेक्टों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें ताकि लोगों को वाहनों के जाम व भीड़ से मुक्ति मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+