Hemant Soren ने 800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, कृषि परिसंपत्तियों का भी किया वितरण

गिरिडीहः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुल 800 करोड़ रुपए की 188 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को कृषि परिसंपत्तियों का भी वितरण किया।

गिरिडीह जिले के डुमरी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है कि विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को उनके दरवाजे पर मिले।

 Hemant Soren,

उन्होंने इस मौके पर 68.21 करोड़ रुपए की 28 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 725.59 करोड़ रुपए की 160 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए डुमरी में प्रसिद्ध नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर एक स्कूल खोला जाएगा।

वहीं हेमंत सोरेन ने दावा करते हुए कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा अब निजी संस्थानों के बराबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कदम उठाए गए हैं क्योंकि कई मजदूर आजीविका की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+