हेमंत सरकार लड़कियों को दे रही इस योजना का आर्थिक लाभ, छात्राओं को देनी होगी यह जानकारी
हेमंत सरकार लड़कियों को दे रही इस योजना का आर्थिक लाभ, छात्राओं को देनी होगी यह जानकारी
Savitri Bai Phule Kishori Samridhi Yojana: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार इन दिनों बड़े पैमाने पर लड़कियों को आर्थिक लाभ दे रही है। इस योजना का नाम है- सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना। इस योजना के तहत झारखंड सरकार 8वीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाली लड़कियों को नकद सहायता राशि दे रही है। इस योजना का आवेदन पीडीएफ प्रारूप में jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है। इसे अपलोड कर सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना का लाभ उठाया जा सकता है। हेमंत सोरेन सरकार इन लड़कियों को कुल 20000 रुपये की राशि प्रदान कर रही है।

किस कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का कितने रुपये दे रही सरकार
- कक्षा 8 में नामांकन पर सरकार की ओर से 2500 रुपये दिया जा रहा है।
- कक्षा 9वीं में नामांकन पर हेमंत सोरेन सरकार छात्राओं को 2500 रुपये दे रही है।
- कक्षा 10वीं में दाखिला लेने पर झारखंड सरकार की ओर से 5000 रुपये दिए जा रहे हैं।
- कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली छात्रओं को सरकार की आरे से 5000 रुपये नकद दिए जा रहे हैं।
- कक्षा 12वीं में नामांकन लेकर पढ़ने वाली छात्राओं को सरकार 5000 रुपये नकद दे रही है।
- 18 या 19 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर सरकार की ओर से एकमुश्त अनुदान स्वरूप 20000 रुपये दिए जा रहे हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा को देनी होगी यह जानकारी
आवेदन में अपना नाम, पिता का नाम, गांव का पता, पंचायत का नाम और जिला का नाम भरना है। इसके अलावा जन्म संबंधित प्रमाणपत्र देना है। इसके अलावा मतदाता पहचान पत्र देना है। यह 18 से 19 वर्ष की छात्राओं को ही देना है। इसके अलावा आधार कार्ड का नंबर या छायाप्रति भी देना अनिवार्य है। इसके अलावा बैंक खाता का विवरण देना होगा। महिला बाल विकास एवं कल्याण विभाग द्वारा यह योजना शुरू की गई है। आवेदक को एक पासपोर्ट साइज का फोटो भी आवेदन पर देना है। आवेदन पत्र बेहद साधारण है। इसे भरना बेहद आसान है। यह हिंदी में उपलब्ध है।
झारखंड की 9 लाख छात्राओं को सरकार देगी योजना का लाभ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस यानी 11 अक्टूबर को इस योजना को लांच किया। भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के नाम पर यह योजना संचालित की जा रही है। यह योजना किशोरियों को समृद्धि प्रदान करने के लिए लांच की गई है। मकसद यह है कि किशोरियां मन लगाकर स्कूलों में पढ़ाई करें। पढ़-लिखकर अपना करियर बनाएं। इस योजना के प्रति किशोरियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह योजना पूरी तरह से स्कूली छात्राओं के लिए ही समर्पित है। इस योजना से झारखंड की करीब 9 लाख छात्राओं को जोड़ने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है। राज्य सरकार की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में शिविर लगाकर इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications