IAF में अग्निवीरवायु बनेंगे हरियाणा के युवा, आज से शुरू हो रहा आवेदन का दौर, जानिए डिटेल

हरियाणा के युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु के रूप में सेवा करने का सुनहरा अवसर है। ऑनलाइन पंजीकरण 27 जुलाई से 17 अगस्त 2023 तक किया जा सकता है। भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 13 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी।

चयन परीक्षा के लिए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के योग्य युवाओं (अविवाहित पुरुष और महिला) से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

IAF

मुख्य सचिव, हरियाणा को लिखे पत्र में, विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी, कमांडिंग ऑफिसर, वायु सेना भर्ती चयन केंद्र -1, अंबाला कैंट ने बताया उम्मीदवार की जन्मतिथि 27 जून 2003 से 27 दिसंबर 2006 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए।

उम्मीदवारों को पंजीकरण और परीक्षा शुल्क के रूप में 250 रुपये जमा करने होंगे। पंजीकरण वेब पोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर भी किया जा सकता है। शैक्षिक योग्यता के बारे में वायुसेना ने कहा कि विज्ञान विषयों के लिए, उम्मीदवार को केंद्र सरकार, राज्य सरकार और यूटी द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत के साथ पास होना चाहिए।

कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए। मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने पर भी आवेदन में सहूलियत होगा। (इंटरमीडिएट/मैट्रिक में, यदि अंग्रेजी नहीं रही है तो ) कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

आवेदन के लिए गैर-व्यावसायिक विषय (भौतिकी और गणित) के साथ दो साल का व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने वाले आवेदक को भी ओवरऑल 50 प्रतिशत अंक चाहिए। व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होंने चाहिए, अगर इंटरमीडिएट/ मैट्रिकुलेशन, यदि अंग्रेजी व्यावसायिक पाठ्यक्रम में एक विषय नहीं हो।

वायुसेना के अनुसार, विज्ञान के अलावा अन्य विषयों के लिए, उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम/विषयों में इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+