हरियाणा: लेखिका स्वीटी तोमर ने CM खट्टर को पुस्तक ‘संवेदना की पुकार' भेंट की

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पुस्तक लिखने पर तोमर की पहल को सराहनीय बताया।

Haryana Writer Sweety Tomar presented book Samvedna Ki Pukar to CM Khattar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आज चण्डीगढ़ में जानी-मानी लेखिका तथा समाजसेविका स्वीटी तोमर ने अपनी पुस्तक 'संवेदना की पुकार' की एक प्रति भेंट की। तोमर के साथ उनके पति तथा जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर तोमर ने मुख्यमंत्री से पुस्तक के माध्यम से उठाए गए बालिका शिक्षा और बाल विवाह से संबंधित सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पुस्तक लिखने पर तोमर की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि साहित्य, विशेष रूप से पुस्तक-पुस्तिकाएं समाज में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

'संवेदना की पुकार' पुस्तक के माध्यम से श्रीमती तोमर ने शिक्षा प्राप्त करने में लड़कियों के सामने आने वाली सामाजिक चुनौतियों और बाल विवाह के हानिकारक प्रभावों पर प्रकाश डाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+