हरियाणा को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, हिमाचल और पंजाब को भी मिलेगा फायदा

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरी झंडी के बाद वंदे भारत ट्रेन ऊना से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। चंडीगढ़ पहुंचने पर वंदे भारत एक्सप्रेस का हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में यात्रा कर रहे रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव से भी मुलाकात की। दोनों ने चंडीगढ़ से अंबाला तक इकट्ठे यात्रा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और विधायक भी ट्रेन में सवार हुए और अगले गंतव्य अंबाला पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, कंवर पाल, कमलेश ढांडा, बनवारी लाल, सांसद रत्नलाल कटारिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत कई विधायक और अधिकारी मौजूद रहे। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस की खूबियों को जाना और इस रूट पर ट्रेन के संचालन के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

 Haryana will get the gift of Vande Bharat Express, Himachal and Punjab will also get the benefit

अंबाला पहुंचने पर स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज और स्थानीय नागरिकों ने केंद्रीय रेल मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अंबाला पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस ट्रेन की सौगात से हरियाणा के लोगों को खासा फायदा होगा। नई ट्रेन चलने से कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में सरकार ने 75 ऐसी ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे देश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर ऐसा लगा कि ट्रेन में नहीं बल्कि प्लेन में सफर कर रहे हो।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यात्रा सुगम और सुरक्षित हो गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में समय की बचत के साथ-साथ यात्री आरामदायक सफर का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रेल सेवा का विस्तार और उसको आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। केंद्र सरकार ने 200 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। रेलवे स्टेशनों में आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन हिमाचल के ऊना से चलेगी और चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अम्बाला में भी होगा। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली दिल्ली जाने वाले और दक्षिण हरियाणा से चंडीगढ़ आने वाले यात्रियों को बहुत फायदा होगा।

वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह से भारत में ही बनाई गई है। देश में बनने के कारण इस पर कम लागत आई है लेकिन इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ट्रेन कई तरह के एडवांस फीचरों से लैस है। तेज स्पीड होने के साथ-साथ ट्रेन की सीटों को काफी आरामदायक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चौथी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी। ऊना से नई दिल्ली के लिए यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा। अंब - इंदौरा (हिमाचल प्रदेश) से नई दिल्ली के लिए चलने वाली, यह देश में शुरू की जाने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी और पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्का है और कम अवधि में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+