हरियाणाः द्वारका एक्सप्रेस-वे के गुरुग्राम भाग पर अप्रैल से दौड़ने लगेंगे वाहन, जल्द पूरा होगा निर्माण कार्य

इसे दो भाग में बांटकर काम किया जा रहा है। गुरुग्राम भाग का निर्माण पिछले साल दिसंबर तक ही पूरा होना था, लेकिन कोरोना संकट की वजह से काम पिछड़ गया।

haryana

अप्रैल से द्वारका एक्सप्रेस-वे के गुरुग्राम भाग पर वाहन दौड़ने लगेंगे। 31 मार्च तक हर हाल में इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके चालू होने से द्वारका एक्सप्रेस-वे और आसपास के इलाकों में रह रहे लाखों लोगों को सीधा लाभ होगा।

खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास बनाए जा रहे फुल क्लोवरलीफ फ्लाईओवर को भी अप्रैल से चालू किया जाना है। इससे दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे, सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) और नार्दर्न पेरिफेरल रोड (एनपीआर) जिसे द्वारका एक्सप्रेस-वे कहा जाता है, आपस में जुड़ जाएंगे।

इससे वाहन रफ्तार के साथ किसी भी रोड पर आ-जा सकेंगे। एसपीआर को गांव घाटा के पास गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ा गया है। इस तरह फरीदाबाद से आने वाले वाहन इफको चौक से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने की बजाय सीधे खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास पहुंच जाएंगे।

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर कम होगा ट्रैफिक
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर से ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए गुरुग्राम में खेड़कीदौला टोल प्लाजा के नजदीक से लेकर दिल्ली के महिपालपुर में शिवमूर्ति के सामने तक लगभग नौ हजार करोड़ से द्वारका एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। इसे दो भाग में बांटकर काम किया जा रहा है। गुरुग्राम भाग का निर्माण पिछले साल दिसंबर तक ही पूरा होना था, लेकिन कोरोना संकट की वजह से काम पिछड़ गया।

अब इस भाग को हर हाल में अप्रैल से चालू करने का लक्ष्य है। दिल्ली भाग का निर्माण अगले साल पूरा होगा। द्वारका एक्सप्रेस-वे के चालू होने से पालम विहार और आसपास के गांवों और कालोनियों में रह रहे लोगों से लेकर द्वारका एक्सप्रेस-वे के किनारे विकसित सभी सेक्टरों के लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा। पूरा प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर से ट्रैफिक का दबाव 40 प्रतिशत से अधिक कम होने की उम्मीद है।

एक्सप्रेस-वे के बारे में जानकारी देते हुए द्वारका एक्सप्रेस-वे वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष याशीश यादव ने कहा- सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-115 तक सीधे द्वारका एक्सप्रेस-वे से जुड़े हैं। इनके अलावा कई गांव और कालोनियों जुड़ी हैं। सभी को द्वारका एक्सप्रेस-वे का गुरुग्राम भाग चालू होने का इंतजार है। दिल्ली भाग को भी जल्द से जल्द तैयार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+