SYL पर हरियाणा में राजनीति तेज, मूलचंद शर्मा ने कहा- केजरीवाल प्रदेश के बेटे तो दिलवाएं हमारा हक

SYL पर हरियाणा में राजनीति तेज, मूलचंद शर्मा ने कहा- केजरीवाल प्रदेश के बेटे तो दिलवाएं हमारा हक

चंड़ीगढ़। हरियाणा में एसवाईएल पानी पर सिसायत तेज हो गई है। हरियाणा में पैर पसार रही आम आदमी पार्टी इसे लेकर बड़े वादे कर रही है तो वहीं हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के पानी पर हरियाणावासियों का हक है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद को हरियाणा का बेटा कहते हैं, अगर वे हरियाणा के बेटे हैं तो प्रदेश को एसवाईएल का पानी दिलवाएं। परिवहन मंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

 Haryanas right on SYLs water, Kejriwals son should get our share of water: Moolchand Sharma

मूलचंद ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और पंजाब में भी उनकी सरकार है। अरविंद केजरीवाल अगर हरियाणा के इतने हितैशी हैं तो वे हरियाणा का हक दिलवाएं और पंजाब से हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलवाने का काम करें। मूलचंद ने कहा कि हरियाणा अपने किसानों के हिस्से का हक मांग रहा है। आज दक्षिण हरियाणा में पानी की काफी किल्लत है। इसके अतिरिक्त भी प्रदेश को खेती के लिए पानी की जरुरत है, हमें हमारे हिस्से का पानी मिलना चाहिए। हरियाणा अपना हक लेकर रहेगा।

परिवहन मंत्री ने कहा कि यमुना का साफ पानी दिल्ली सरकार अपने यहां इस्तेमाल करती है और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी हरियाणा के लिए छोड़ दिया जाता है। इस वजह से गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल के लोगों को दूषित पानी मिलता है। इस दूषित पानी की वजह से इन जिलों में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जो काम दिल्ली में करना चाहिए, वे वहां नहीं करते और आम आदमी पार्टी को पंजाब में जो काम करना चाहिए वे पंजाब में नहीं करते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+