अफसरों से नाराज हरियाणा के सीएम, अब हर मंगलवार मुख्यालय में रहना अनिवार्य

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यालयों में बैठे अधिकारियों का अचानक CM मनोहर लाल खट्‌टर ने मंगलवार को NO मीटिंग डे घोषित कर दिया है। मंगलवार को अधिकारी मुख्यालय में बैठेंगे। CM के इस आदेश की अब असल वजह सामने आई है। असल में अफसर ऑफिस में बैठने की जगह गायब रहते थे।

 Haryana: Now every Tuesday Officers will have to be at the headquarters

कोई पूछता तो मीटिंग का बहाना बना देते थे। कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में भाजपा विधायकों ने भी CM खट्‌टर के आगे यह मुद्दा उठाया। जिसके बाद खट्‌टर भी नाराज दिखे। उन्होंने अब हरियाणा के बाबुओं पर यह नकेल कसी है।

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय और चंडीगढ़ व पंचकूला में विभागों के मुख्यालयों में हर मंगलवार को 'नो मीटिंग डे' घोषित किया गया है। इस संबंध में राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, मंडल आयुक्तों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को पत्र भी जारी कर दिया गया है। अब अगर किसी अफसर ने कहा कि वह मंगलवार को मीटिंग में है तो फिर उस पर गाज गिरनी तय है। सरकार उसके विभाग बदलने से भी संकोच नहीं करेगी।

सरकार की ओर से इस फैसले की वजह यह बताई गई है कि चंडीगढ़ व पंचकूला स्थित हरियाणा सरकार के विभागों के मुख्यालयों में बैठे अधिकारी मीटिंगों के कारण जनप्रतिनिधियों और लोगों से नहीं मिल पा रहे थे। इस नए आदेश से अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम जनमानस को मिलने व संपर्क करने के लिए पूरा टाइम दे पाएंगे। सरकार की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे सप्ताह में एक दिन, विशेषकर शुक्रवार को फील्ड में जाएं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करने के साथ - साथ जमीनी स्तर पर मुद्दों को समझें। इन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+