हरियाणा: सोनिया गांधी से मिले पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, संगठन मजबूत करने की मिली सलाह

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा के जरिए कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हैं तो वहीं पार्टी अपने नेताओं को अपने अपने प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का निर्देश दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को हरियाणा में पार्टी संगठन को मजबूत करने की सलाह दी है। शुक्रवार को हुड्डा ने नई दिल्ली में सोनिया से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में संगठन की नियुक्तियों और राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। हुड्डा ने पार्टी की गतिविधियों के अलावा कांग्रेस प्रतिनिधियों के सम्मेलन का फीडबैक भी दिया।

 Haryana News: Bhupendra Hooda met Sonia Gandhi, got advice to strengthen the organization in Haryana

सम्मेलन में पारित दो अलग-अलग प्रस्ताव के बारे में हुड्डा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया। उन्होंने राहुल गांधी को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाने और हरियाणा में प्रदेशाध्यक्ष, संगठन पदाधिकारियों, एआईसीसी सदस्यों, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को सर्वसम्मति से देने की जानकारी दी। हुड्डा ने बताया कि बैठक के दौरान सोनिया गांधी के साथ संगठन के बारे में बातचीत हुई। उन्होंने संगठन मजबूत करने को कहा। उन्हें बताया गया कि प्रदेश में संगठन का कामकाज बेहतर तरीके से चल रहा है। जिलाध्यक्षों के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की घोषणा जल्द होनी चाहिए।

बकौल हुड्डा, अध्यक्ष पद को लेकर सोनिया गांधी तटस्थ हैं। कौन अध्यक्ष बनेगा, यह किसी के चाहने से नहीं होगा। चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 24 से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू होगा, देखते हैं कौन-कौन पर्चा भरता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर हुड्डा बोले कि यह फैसला पार्टी करेगी।

याद रहे कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर पेच फंसा हुआ है। पांच-छह जिलों में दिग्गज नेता अपने-अपने समर्थकों को अध्यक्ष बनाना चाह रहे हैं, जिस पर सूची रुकी हुई है। कुमारी सैलजा और किरण चौधरी सूची में शामिल कुछ नामों पर सवाल खड़े कर चुकी हैं। इसलिए अब सबको संतुष्ट करने के लिए बीच का रास्ता तलाशा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+