हरियाणा: मूलचंद शर्मा बोले, प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व चहुंमुखी विकास

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व चहुंमुखी विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि नीमका से सदपुरा और सदपुरा से फतुपुरा तक लगभग छ: करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी रोड दीपावली तक बनकर तैयार हो जाएगा।

haryana-moolchand-sharma

मूलचंद शर्मा फरीदाबाद के गांव सदपुरा के मंदिर में आरसीसी रोड के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र और फरीदाबाद जिला सहित प्रदेश के अन्य इलाकों में विकास कार्यों के जरिये उन्नति हो रही है। प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव से बढ़-चढ़ कर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से सोने की चिडिय़ा और विश्व गुरु कहलायेगा।मूलचंद शर्मा ने अपनी बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2014 से अब तक शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल सप्लाई, सीवरेज, आरएमसी रोङो सहित हर क्षेत्र में करोड़ों रूपये से चहुंमुखी विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं।

नीमका से सदपुरा 1280 मीटर लम्बी 18 फूट चौड़ी आरसीसी रोड 289.50 लाख रुपये की धनराशि से और सदपुरा से फतुपुरा 311 लाख 37 हजार रुपये की धनराशि से 2 किलोमीटर लम्बी और 18 फूट चौड़ी आरसीसी रोड दीपावली तक बनकर तैयार हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+