हरियाणा: गुरुग्राम के लिए मंजूर हुई मेट्रो परियोजना

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य के पात्र लोगों को जल्द ही एक लाख आवास मुहैया करवाए जाएंगें। उन्होंने कहा कि हाउसिंग फॉर ऑल के तहत हमने कुछ लक्ष्य हासिल कर लिए हैं और विभिन्न अड़चनों को दूर करने के लिए आज उन्होंने केंद्रीय शहरी एवं आवास मामले मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की है।

मुख्यमंत्री आज यहां नई दिल्ली के निर्माण भवन में केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात करने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित थे।

Haryana: Metro project approved for Gurugram

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के मेट्रो प्रोजेक्ट को कैबिनेट ने पास किया जिसके लिए उन्होंने केन्द्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया है और आग्रह किया है कि इस परियोजना पर जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जाए।

मनोहर लाल ने बताया कि आरआरटीएस प्रोजेक्ट, जिनमें सराय कालेखां से पानीपत, सराय कालेखां से शहजादपुर की दोनों लाईनों पर कार्य शुरू करने के संबंध में भी चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा अड़चने डाली जा रही हैं, इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है तथा इस मामले में आगामी 24 जुलाई की तारीख लगी हुई है। इसी प्रकार, आरआरटीएस के तहत आने वाली कठिनाई पर भी चर्चा की गई है।

इन परियोजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से सुझाव दिया गया है कि सराय कालेखां से शहजादपुर वाली लाइन को दिल्ली के न मानने पर ऐरो सिटी से उस लाइन को चालू किया जाए ताकि हरियाणा के भाग में लाईन चालू हो सके। इसी प्रकार, पानीपत की लाईन पर दिल्ली को भी 3000 करोड रुपये देना है, इस संबंध में भी विचार किया गया है।

दिल्ली में आने वाले यमुना के पानी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है, इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा, बरसात भी अप्रत्याशित हुई है तथा इस बरसात के पूर्वानुमान भी इतने नहीं थे। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा होने से तथा पहाड़ी राज्यों से बरसाती पानी तेज गति से आने के कारण नदियों में जलस्तर बढ़ा है।

मनोहर लाल ने बताया कि यमुना नदी में पहले दिन एक लाख क्यूसेक पानी था परंतु अगले ही दिन यह एकदम से तीन लाख 70 हजार क्यूसेक पानी हो गया। उन्होंने कहा कि जहां तक पानी छोड़ने की बात है तो इस संबंध में हमने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताया है कि हथिनीकुंड एक बैराज है न कि डैम है। डेम में पानी रोका जाता है, बैराज में पानी को एक सीमा में थोड़ी मात्रा में रेगूलेट किया जा सकता है। बैराज की क्षमता एक लाख क्यूसेक है और उससे ऊपर के पानी को रोकना कठिन है। उन्होंने बताया कि बैराज से पानी छूटने के बाद सबसे पहले हरियाणा स्वयं ही प्रभावित है, जिसमें यमुनानगर, करनाल इत्यादि जिले शामिल हैं, उसके बाद पानी आगे बढ़ते हुए दिल्ली पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, अन्य नदियों में भी जलस्तर की मात्रा कम हो गई है। वर्तमान में यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला जिले में काफी राहत आई है। कुरूक्षेत्र में थोड़ा पानी है, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसी प्रकार, यमुना के साथ लगते जिले करनाल में पानी कम हो गया है, पानीपत में थोड़ा बहुत पानी है। ऐसे ही, सोनीपत, दिल्ली, फरीदाबाद व पलवल में पानी का बहाव अधिक है और संभावना है कि आने वाले 48 घंटों में पानी कम हो जाएगा।

मनोहर लाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जब कभी उन्हें इस प्रकार की कोई बात ध्यान आती है तब उनके पास कोई जवाब नहीं होता तो उन्हें सपने में भी हरियाणा याद आता है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण है तो उन्हें हरियाणा याद आता है, पानी है तो हरियाणा याद आता है, कोई और बात होती है तो भी हरियाणा याद आता है। इसलिए इन मामलों में राजनीति नहीं करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+