कोटला झील को विकसित करेगी खट्टर सरकार, KMP के साथ पाइप लाइन बिछाकर देगी पानी की सप्लाई
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने नूंह दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने मेवात क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा की। सीएम खट्टर ने घोषणा करते हुए कहा कि मेवात क्षेत्र में 108 एकड़ में फैली कोटला झील को विकसित किया जाएगा।
इसके अलावा केएमपी के साथ-साथ एक स्पेशल पाइप लाइन बिछाकर यमुना के पानी की सप्लाई भी जिले में की जाएगी। इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने घोषणा करते हुए कहा कि इलाके में बड़े स्तर पर उद्योग स्थापित किए जाएं।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नूंह के लघु सचिवालय में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि व कानून के अलावा हर मानदंड पर इस क्षेत्र को आगे ले जाने का कार्य किया जाएगा।
सीएम की इस बैठक में शांति समिति के सदस्य भी पहुंचे थे, उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की और कहा कि समझदारी व सूझबूझ से ही नूंह हिंसा की घटनाएं नियंत्रित हो पाई।
सीएम खट्टर ने कहा कि नूंह जिला में 31 जुलाई को हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। हम सबको एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करना चाहिए। यह देश सभी धर्म व पंथों का देश है। इतनी विभिन्नताएं होते हुए भी हम सब एक हैं।
कहा कि इस धरती पर मेवाती हसन खान जैसे देश पर कुर्बान होने वाले देशभक्त हुए हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे युवाओं में मादर-ए-वतन का भाव जगाएं।












Click it and Unblock the Notifications