हरियाणा: खट्टर सरकार ने सामाजिक पेंशन की राशि बढ़ाई, किसी नये टैक्स का प्रस्ताव नहीं

मुख्यमंत्री ने बजट में हरियाणा गौ रक्षा सेवा आयोग के लिए कोष को मौजूदा 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये करने का भी प्रस्ताव रखा है।

Haryana: Khattar government increased the amount of social pension, no new tax proposed

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को मौजूदा 2500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 2750 रुपये प्रति माह करने और महिला उद्यमियों को वित्तीय मदद देने के प्रस्ताव किए गए हैं। आम आदमी को राहत देते हुए बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। बता दें कि सीएम खट्टर के पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने आगामी वित्त वर्ष के लिए 1,83,950 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है जो संशोधित अनुमान 1,64,808 करोड़ रुपये से 11.6 फीसदी अधिक है।

मुख्यमंत्री ने बजट में हरियाणा गौ रक्षा सेवा आयोग के लिए कोष को मौजूदा 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये करने का भी प्रस्ताव रखा है। उन्होंने 2023-24 में समूह ग और घ में कम से कम 65,000 नियमित पदों पर नियुक्ति करने किए जाने की भी घोषणा की। राज्य सरकार ने परिवार पहचान पत्र के मुताबिक 1.80 लाख रुपये से 3 लाख रुपये वार्षिक आय वाले सभी परिवारों को स्वास्थ्य बीमा चिरायु आयुष्मान भारत योजना देने का प्रस्ताव किया। खट्टर ने कहा कि इसके तहत एक परिवार को लिस्टेड अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। इसके लिये हर साल 1,500 रुपये का योगदान देना होगा।

1,000 रुपये प्रति टन की दर से खरीदी जाएगी पराली
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में पराली जलाये जाने के मामले में 48 प्रतिशत की कमी आई है और इसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। खट्टर ने कहा, 'किसानों से पराली की खरीद के लिए प्रोत्साहन के रूप में 1,000 रुपये प्रति टन की दर निर्धारित की गई है। साथ ही निर्धारित सेवा क्षेत्रों में खरीदे गए धान के पुआल के लिए प्रबंधन से संबंधित सभी खर्चों को पूरा करने के लिए 1,500 रुपये प्रति टन की दर अधिसूचित की जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+