हरियाणा: कंवर पाल बोले, विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए भूमि की गई पहचान

हरियाणा के शिक्षा एवं हेरिटेज मंत्री कंवर पाल आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट-सत्र के दौरान विधायक गोपाल कांडा द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में बोल रहे थे।

Haryana Kanwar Pal says land identified for rehabilitation of displaced families

हरियाणा के शिक्षा एवं हेरिटेज मंत्री कंवर पाल ने बताया कि पुरातत्व विभाग द्वारा सिरसा में थेहड़ के जिन परिवारों को विस्थापित किया गया था, उनके लिए सिरसा के उपायुक्त ने नाथूसरी चौपटा क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए प्लाट आवंटन हेतु भूमि की पहचान कर ली है। जिला प्रशासन द्वारा पेश की गई पुनर्वास योजना के आधार पर पुरातत्व विभाग ने एक विस्तृत प्रस्ताव भी तैयार किया है जो सरकार के विचाराधीन है। इस प्रस्ताव को शीघ्र ही कैबिनेट में लाया जाएगा।

कंवर पाल आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट-सत्र के दौरान विधायक श्री गोपाल कांडा द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि थेहड़ के इन विस्थापितों को वर्तमान में सिरसा के सेक्टर-19 में हाउसिंग बोर्ड के 788 फ्लैट आवंटित किये गए हैं। उन्होंने 'प्राचीन संस्मारक एवं पुरातत्वीय स्थल एवं अवशेष अधिनियम 1958' के अधीन संरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाने के मामले में 15 सितम्बर,2017 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन अदालती आदेशों में सरकार को संरक्षित स्थल को मुक्त करवा कर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उत्खनन का कार्य शुरू करवाने सहित पूर्ण रोड मैप बनाकर शपथ पत्र देने को कहा था। इन आदेशों की अनुपालना में राज्य सरकार कदम उठा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+