हरियाणा: 'कल्याण बनर्जी को चिड़िया घर में डाल देना चाहिए', मिमिक्री को मौलिक अधिकार बताने पर भड़के अनिल विज
Haryana News: उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी की मिमिक्री का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। इसके साथ ही टीएमसी सांसद घिरते जा रहे हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने एक बार फिर उपराष्ट्रपति पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने मिमिक्री को मौलिक अधिकार बताया है।
उन्होंने कहा कि मिमिक्री भी अभिव्यक्ति का एक रूप है। अभिव्यक्ति का अधिकार मौलिक अधिकार होता है। यह मेरा मौलिक अधिकार है, इसे मैं करता रहूंगा। कल्याण बनर्जी के इस बयान पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज काफी गुस्सा गए। उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी को पकड़कर किसी चिड़ियाघर में डाल देना चाहिए।

अनिल विज ने I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना साधते साधते हुए खेद जताया। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A के किसी घटक दल ने कल्याण बनर्जी के बयान की निंदा नहीं की है। जिससे पता लगता है कि सारा गठबंधन इसी तरह से काम करना चाहता है।
वहीं, देश भर में करोना वैरिएंट जेएन-1 के बढ़ते मामलों को लेकर अनिल विज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। नए वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने निगरानी बढ़ाने का मशविरा दिया है। इस पर अनिल विज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस विषय को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारीयों द्वारा मॉक ड्रिल सहित सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त कर दी गई हैं।
उधर, राहुल गांधी द्वारा भाजपा सरकार पर अपने करीबी मित्रों को लाभान्वित करने के सवाल पर विज ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल का काम तो सरकार के खिलाफ बोलना है। जबकि नरेंद्र मोदी का नारा सबका साथ सबका विकास है, विज ने कहा जितना बीजेपी सरकार ने गरीबों के लिए किया है कांग्रेस के राज में कांग्रेसी वह सब सोच भी नहीं सके थे।












Click it and Unblock the Notifications