हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, शिक्षा के साथ रोजगार के गुर सीखेंगे छात्र
नारनौंद, 28 मई। छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार मुहैया करवाने की दिशा में शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार की योजना स्किल इंडिया मुहिम के तहत कस्बे के सरकारी स्कूलों में बच्चों को टूलकिट बांटी गई। इसी कड़ी में माडल स्कूल नारनौंद में भी 35 छात्रों को टूलकिट सौंपी गई। विद्यालय के अध्यापक डा. अजय लोहान ने बताया कि शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार स्कूली स्तर पर छात्रों को पढाई के साथ साथ रोजगार देने के लिए नारनौंद के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौंद में पीसीए व ब्यूटी एंड वैलनेस की 35 टूल किट बांटी गई।

विद्यालय प्रभारी सत्यवान दुहन ने कहा कि शिक्षा विभाग की इस पहल के पीछे मकसद है कि छात्र पढ़ने के साथ साथ रोजगारपरक कुछ व्यवसायिक गतिविधियां सीखें ताकि उनकी कुछ आमदनी भी हो सके ओर खुद के पाव पर खड़े हो सके। इस अवसर पर अरुण लोहान, राजेश, राजेन्द्र, मेडम रेखा, सरिता, चंचल, पीसीए इंचार्ज पूनम ढांडा, ब्यूटी एंड वैलनेस इंचार्ज रिटा, कीमती, एबीआरसी उर्मिल व सुनीता आदि मौजूद रहे।
क्या कहते हैं बच्चे छात्र
नारनौंद माडल स्कूल की छात्रा मीनाक्षी, लक्ष्मी, तमन्ना, ज्योति व श्वेता का कहना है कि केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्किल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए स्कूली स्तर पर छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे कौशल को उभारने के लिए नई पहल शुरू की है। अब छात्र पढ़ाई के साथ साथ व्यवसाय भी कर सकते है। उनका कहना है कि जो किट उन्हें दी गई है। उससे उनकी रोजगार की समस्या भी खत्म होगी और भविष्य भी सुरक्षित होगा। बच्चों को फ्री किट बांटने पर उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया है।
बच्चे खुद अपने पांव पर खड़े हो सकेंगे
नारनौंद उपमंडल अधिकारी विकास यादव व खण्ड शिक्षा अधिकारी अमनदीप ने बताया कि शिक्षा विभाग व सरकार की मुहिम से बच्चों को अब रोजगार की चिता नहीं रहेगी। बच्चे खुद अपने पांव पर खड़े हो सकेंगे। यहां तक कि विदेशों में रोजगार करने में भी अब आसानी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications