कलाकारों का जीवन संवारने की दिशा में हरियाणा सरकार की नई पहल, इस पोर्टल पर कलाकार कराएं पंजीकरण

चंडीगढ़, 31 मई। प्रदेश के कलाकारों के जीवन को संवारने के लिए हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा सरकार के कलाकार पंजीकरण पोर्टल पर कलाकार पंजीकरण कराकर आजीविका तलाश सकते हैं। कलाकारों की कलाकारी को पहचान दिलाने के साथ-साथ विलुप्त हो रही कला के संरक्षण की दिशा में हरियाणा सरकार आगे बढ़ी है।

Haryana govt initiative for artists and art of state

हरियाणा सरकार ने एक नई पहल करते हुए कलाकार पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत की है। कलाकार इसमें स्वंय पंजीकरण कर सकते हैं, पंजीकरण की तिथि 1 जून से 31 जुलाई 2022 तक के लिए है। इसके जरिए कलाकारों को आजीविका का मौका मिलेगा, साथ ही उनकी कला को नई पहचान मिलेगी।

इस बारे में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि कलाकार खुद ही कलाकार पंजीकरण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कलाकारों को केवल एक बार ही यह पंजीकरण करना होगा। 1 जून से 31 जुलाई तक कलाकार इस पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। पोर्टल पर जाने के लिए नीचे ट्वीट की फोटो में दिए गए क्यूआर कोड स्कैन करें या सीधे इस लिंक http://artistregistration.artandculturalaffairshry.gov.in/ से पोर्टल पर जाएं और पंजीकरण करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+