हरियाणा सरकार ने पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की निगरानी के लिए किया EGOS का गठन

चंडीगढ़, 1 जून। हरियाणा सरकार ने पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (एनएमपी) के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल की अध्यक्षता में 19 सदस्यीय सचिवों के अधिकार प्राप्त समूह (ईजीओएस) का गठन किया है। ईजीओएस का कार्यक्षेत्र राज्य मास्टर प्लान के कार्यान्वयन की समीक्षा और निगरानी करना तथा बुनियादी ढांचे के विकास के लिए क्षेत्र-आधारित दृष्टिकोण में उपयो॒गी सेवाओं के साथ सड़कों, रेल आदि के निर्माण हेतु गतिविधियों के समन्वय के लिए एक प्रक्रिया व निश्चित समय सीमा निर्धारित करना है। हरियाणा में 'राज्य रसद समन्वय प्रकोष्ठ' अब 'पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान' के लिए 'तकनीकी सहायता इकाई' के रूप में कार्य करेगा। यह प्रकोष्ठ प्रदेश में 'पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान' (एनएमपी) के संचालन के लिए राज्य स्तरीय संस्थागत सेटअप के रूप में काम करेगा।

Haryana govt formed egos to monitor national master plan

अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त राजस्व तथा बिजली विभाग, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) व वास्तुकला विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वित्त एवं आयोजना विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव, हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के प्रबंध निदेशक, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के महानिदेशक या निदेशक और केंद्र सरकार के नामित अधिकारी ईजीओएस के सदस्य होंगे। इसके अलावा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक या निदेशक एवं सचिव ईजीओएस के सदस्य सचिव होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+