हरियाणा के राज्यपाल ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से योग को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान

चंडीगढ़, 21 जून। राजभवन में 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि योग मानव कल्याण का माध्यम है और योग से ही पूरी दुनिया में शांति, सदभाव, समभाव व भाईचारे की भावना को बढ़ाया जा सकता है। योग जीवन जीने की कला है, इससे जीवन में जागृति आती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाई है, उनके प्रयासों से ही आज के दिन यानि 21 जून को वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया।

Haryana governor said efforts of PM behind yoga recognized globally

हर गांव में खुलेगी योगशाला: अनिल विज
गृह एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य के हर गांव में योगशाला खोलने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक 1000 योगशाला बनकर तैयार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार योग को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील है। योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में योग आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की बहुत प्राचीन विद्या है और ऋषि-मुनियों ने काफी खोजबीन कर एक-एक योग का निर्धारण किया है। शरीर में अनेक प्रकार की व्याधियां उत्पन्न हो जाती है, जो अनेकों बीमारियों का कारण बनती हैं। जब हम योग करते हैं, तो उससे अनेकों बीमारियों से बचाव होता है।

हर नागरिक को बनाएंगे निरोगी: सीएम
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी में दीप प्रज्वलित कर 8वें 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया और 337 आयुष हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का उद्घाटन कर उन्हें प्रदेशवासियों को समर्पित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योगदिवस को मान्यता मिली। आज का दिन हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आयुष का अलग विभाग बनाने का फैसला किया है। इसके अलावा गांव-गांव तक योग और व्यायामशाला बनाई है। हमारी सरकार ने योग को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया। इसके साथ ही प्रदेश में योगआयोग की स्थापना की गई है। कहा कि सरकार ने आयुष की युनिवर्सिटी बनाने का फैसला किया। इसके साथ ही पंचकूला में आयुष के एम्स बनाने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि अगले योग दिवस तक एक बुरी आदत छोड़ने का संकल्प लें। वहीं पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधरोपण करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+