हरियाणा: स्कूल में ड्रॉप आउट दर कम करने के लिए बच्चों को ट्रैक करेगी सरकार, बनाएगी पॉलिसी

चंडीगढ़। हरियाणा के बच्चों को सरकार ट्रैक करेगी। स्कूल छोड़ने वाले बच्चों का डाटा सेव कर ड्रॉप आउट पॉलिसी बनाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की ट्रैकिंग कर यह पता लगाया जाएगा कि विद्यार्थी स्कूल, ITI या अन्य किसी संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहा है या नहीं। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार का यह बड़ा प्रयोग माना जा रहा है। इस रणनीति से राज्य सरकार को प्रत्येक बच्चे के बारे में संपूर्ण जानकारी होगी और यदि किसी कारणवश कोई बच्चा शिक्षण संस्थान से ड्रॉपआउट होता है तो सरकार उस बच्चे को वापस शिक्षण संस्थान में लाने के लिए प्रयास करेगी।

 Haryana government will track children: Focus on reducing drop out rate in school
हरियाणा सरकार ने बच्चों को शिक्षा देने से लेकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए एक नया मैकेनिज्म तैयार किया है। इसके तहत परिवार पहचान पत्र में एकत्रित डाटा को आयु वर्ग के अनुसार 6 वर्गों में विभाजित किया गया है। हर वर्ग का जिम्मा एक विभाग को सौंपा गया है। प्रत्येक विभाग आयु वर्ग के अनुसार उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएगा।

राज्य में 6 साल तक की आयु के बच्चों का जिम्मा महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपा गया है। विभाग इन बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण पर विशेष ध्यान रखेगा। साथ ही, विभाग हर बच्चे की ट्रैकिंग भी रखेगा कि वह बच्चा 6 साल तक की आयु तक घर पर, आंगनवाड़ी में या स्कूल में जा रहा है और उसे जरूरी पोषक आहार उपलब्ध हो रहा है या नहीं।

सरकार की ओर से 18 साल से 24 साल आयु वर्ग तक के बच्चों का जिम्मा उच्चतर शिक्षा विभाग और 25 साल से अधिक आयु वर्ग का जिम्मा रोजगार विभाग को सौंपा गया है। ये विभाग युवाओं के रोजगार के साथ - साथ उनके कौशल विकास पर भी जोर देंगे। इन सभी गतिविधियों के लिए परिवार पहचान पत्र अथॉरिटी द्वारा इन विभागों को हर माह डाटा प्रेषित किया जाएगा। परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर 70 लाख परिवारों और 2.80 करोड़ सदस्यों का डाटा अपडेट हो चुका है। अधिकतम परिवारों का जाति, जन्म तिथि, आय का सत्यापन पूरा किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+