हिसार-तोशाम सड़क की सूरत बदलने के लिए हरियाणा सरकार खर्च करेगी 36.45 करोड़

हिसार-तोशाम सड़क की सूरत बदलने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा कदम उठाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए सीएम खट्टर ने आज 36.45 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हिसार-तोशाम सड़क खनन क्षेत्र के अंतर्गत आती है और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क की हालत खराब हो जाती है। इसलिए सरकार ने सड़कों के सुदृढ़ीकरण करने का निर्णय लिया है।

Hisar-Tosham road

ताकि, लंबे समय तक सड़कों की हालत सही रहे। प्रवक्ता ने बताया कि खनन क्षेत्र होने के कारण इस सड़क पर यातायात अधिक है। मुख्यमंत्री ने जिला हिसार में 6.50 किलोमीटर से 27.28 किलोमीटर (गांव मिरकां से खानक जिला सीमा तक) कुल 20.78 किलोमीटर लंबाई की सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य को मंजूरी दी है।

इस सड़क के बनने से लोगों व आसपास के स्थानीय ग्रामीणों को सुविधा होगी। प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर गुणवत्ता वाली सड़कें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरकार ने कुल 4,471 किलोमीटर लंबाई की 1,737 सड़कों के सुधार के लिए 2,203 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

बताया कि वर्तमान में 1,632 सड़कों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिनमें से 1,384 सड़कों का कार्य आवंटित किया गया है। इनमें से 875 सड़कों पर काम शुरू हो चुका है और 90 सड़कों का काम सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+