आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन देगी हरियाणा सरकार, पोषण एप पर डाट होगा अपडेट

महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उच्च अधिकार प्राप्त खरीद कमेटी के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देने की परियोजना को मंजूरी दे दी है।

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 28,484 स्मार्ट फोन खरीदे जाएंगे, जिसके लिए 28 करोड़ 19 लाख रुपये के बजट को मंज़ूरी मिल गई है। अगले तीन महीने के अंदर प्रक्रिया को पूरा करते हुए कार्यकर्ताओं को फोन दे दिए जाएंगे।

Kamlesh Dhanda

उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन चलाने के लिए दो सप्ताह की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। फोन के लिए सिम विभाग की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फोन में पोषण ट्रैकर और बाल संवर्धन एप के जरिए नौनिहालों की स्थिति पर नजर रहेगी।

नवजात शिशुओं से लेकर छह साल तक के बच्चों तक और गर्भवती महिलाओं से लेकर दूध पिलाने वाली माताओं तक का सारा डाटा पोषण ट्रैकर एप पर मिलेगा। पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से कुपोषण जैसी गंभीर बीमारियों की भी मैपिंग की जा रही है।

वहीं बाल संवर्धन एप से जीरो से पांच साल तक के बच्चों का दुबलापन, ठिगनापन और अति कम वजन यह तीन तरह के कुपोषण की जांच की जा रही है।

- केंद्र में बच्चों की संख्या
- बच्चों का वजन
- कुपोषित-अति कुपोषित बच्चों की संख्या
- टेक होम राशन
- बच्चों की विकास दर
- प्री-स्कूल शिक्षा की स्थिति
- वजन मशीन
- शौचालयों व पानी की स्थिति
- टीकाकरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+