हरियाणा सरकार ने 7 IAS और 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले, जानिए किसे कहा मिली नियुक्ति

Haryana News: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से सात आईएएस और पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार, आईएएस लक्षित सरीन को अंबाला कैंट का एसडीएम और अंबाला कैंट के एक्साइज्ड एरिया की सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए संपदा अधिकारी नियुक्त किया है।

इनके अलावा,फरीदाबाद के उपायुक्त कार्यालय में सेवारत ओएसडी नरेंद्र कुमार को पलवल का एसडीएम तौर पर नियुक्त किया गया है। निशा को ओएसडी (उपायुक्त कार्यालय,पंचकुला) को उपमंडल अधिकारी (सिविल) कालका, सोनू भट्ट को नारनौंद , विश्वजीत चौधरी को बादशाहपुर, विवेक आर्य को रोहतक तथा यश जालुका को जगाधरी नियुक्त किया गया है।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

इसी प्रकार , एचसीएस अमित कुमार-1 उपमंडल अधिकारी (सिविल) जगाधरी को संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, जगाधरी बनाया गया है। सतीश यादव नगर निगम मानेसर का अतिरिक्त आयुक्त , रूचि सिंह बेदी उपमंडल अधिकारी (सिविल) कालका को संयुक्त निदेशक (स्थापना), हाउसिंग बोर्ड में हाउसिंग फॉर ऑल की सह-सचिव और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की अतिरिक्त मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है।

राकेश कुमार सैनी उपमंडल अधिकारी (सिविल) रोहतक को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम रोहतक तथा विकास यादव उपमंडल अधिकारी (सिविल) नारनौंद को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हिसार का जोनल प्रशासक नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+