मौसम की मार से परेशान किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने किया बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार ने फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल फिर खोल दिया है।

haryana

हरियाणा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो रही हैं। शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम बिगड़ने का दौर जारी रहा। गुरुग्राम, रोहतक, नारनौल, बहादुरगढ़ सहित कई क्षेत्रों में वर्षा हुई। वहीं रोहतक और बहादुरगढ़ के कई गांवों में जमकर ओलावृष्टि भी हुई। कई गांवों में खेतों में सफेद चादर बिछ गई, जिससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

ऐसे में सरकार ने किसानों को राहत दी है। फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल फिर खोल दिया है। अब सोमवार तक किसान इस पोर्टल पर अपनी खराब हुई फसल की जानकारी अपलोड कर सकते हैं। नुकसान का ब्योरा दर्ज कराने में किसान देरी न करें। पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही सरकार मुआवजा देगी।

किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले fasal haryana.gov.in/ पोर्टल को खोलना होगा। फिर किसान अनुभाग पर क्लिक करें। इसके बाद ई-फसल क्षतिपूर्ति सूचना देने के लिए क्लिक करें। इसके उपरांत परिवार पहचान पत्र की आइडी, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा आइडी या मोबाइल नंबर में से किसी एक से लागिन करें।

लागिन करने के उपरांत जिस किसान ने पंजीकरण किया है उसका ब्योरा खुल जाएगा। इसके बाद किसान अपनी फसल के बारे में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के उपरांत संबंधित विभाग व अधिकारी द्वारा आपकी शिकायत पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसान अपने मोबाइल, लैपटाप, कंप्यूटर या फिर अटल सेवा केंद्र पर जाकर फसल नुकसान की सूचना दें सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+