हरियाणा सरकार के आदेश: ई-गिरदावरी की दोबारा पड़ताल के लिए किसानों के खेतों में जा रहे अधिकारी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार ई-गिरदावरी की पुन: जांच पड़ताल के लिए अधिकारी खेतों का दौरा कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर जिले में हाल ही में राजस्व विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों और हरसेक के माध्यम से ई-गिरदावरी की गई है।

ई-गिरदावरी में मिले मिसमैच के तहत अब प्रशासन की ओर से पुन: जांच पड़ताल व मौका मुआयना किया जा रहा है। डीसी श्याम लाल पूनिया के निर्देश पर सीटीएम रेणुका नांदल ने गांव झांसवा, मुंडाहेड़ा, तलाव, पाटौदा, खेड़ी सुल्तान के खेतों में पहुंचकर फसल की ई-गिरदावरी की पुन: जांच पड़ताल करते हुए रिकार्ड अपडेट किया।

Haryana government orders: Officers going to farmers fields to re-examine e-Girdawari

सीटीएम ने कहा कि सरकार व प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो और उन्हें उनकी फसलों का उचित भाव व विपरित परिस्थिति में उचित मुआवजा दिया जाए। ऐसे में प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के माध्यम से मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज फसलों की अपडेट स्थिति जानने के लिए ई-गिरदावरी करवाई गई। राजस्व विभाग व हरसेक से मिले आंकड़ों के तहत कुछ स्थानों पर खेतों में फसलों का मिसमैच मिला, ऐसे में अब उन्होंने फिर से पुन: जांच पड़ताल करते हुए रिपोर्ट दी है।

farm

पराली जलाने से रोकने के लिए गांव को लिया गोद
इधर, राज्य में कृषि विज्ञान केंद्र ने सिरसा जिले के खैरेका गांव को गोद लिया है। अधिकारियों का कहना है कि, अब गांव में किसी भी किसान को पराली नहीं जलाने दी जाएगी। इसी के साथ दूसरे गांवों के किसानों को भी पराली नहीं जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+