फतेहाबाद में रोक के बाद भी लगा पशु मेला, मंत्री बोले दर्ज होगी एफआईआर
फतेहाबाद। हरियाणा सरकार ने रोक के बावजूद पशु मेला लगाए जाने पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। सरकार ने कहा है कि जल्द ही इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। सरकार ने लंपी स्किन को देखते हुए एहतियातन पशु मेलों के आयोजन और पशुओं के एक से दूसरों जिलों में ले जाने पर रोक लगाई है, लेकिन बावजूद इसके रविवार को फतेहाबाद पशु मेला लगा। बड़ी संख्या में पशु यहां आए।

इसको लेकर पशुपालन विभाग के उप निदेशक ने कहा कि मेलों के लिए सरकार टेंडर देती है, उनके हाथ में कुछ नहीं है। मंत्री जेपी दलाल ने जिम्मेदारों पर FIR दर्ज कराने की बात कही है।
फतेहाबाद जिले में लंपी स्किन संक्रमण लगातार पशुओं में तेजी से फैल रहा हैं। अब तक 10 पशुओं की मौत हो गई, वहीं 504 से अधिक पशु संक्रमित हुए हैं। पशुओं में बीमारी न फैले इसको लेकर पिछले सप्ताह पशुपालन के विभाग के मंत्री JP दलाल ने प्रदेश में लगने वाले पशु मेलों पर तुरंत प्रभाव से पाबंदी लगा दी थी। इतना ही नहीं, पशुओं के परिवहन पर भी रोक लगाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications