पीएम मोदी के विजन पर सीएम मनोहर ने किया अमल, ड्रैगन फ्रूट की खेती पर सबसे पहले हरियाणा में विशेष अनुदान योजना
चंडीगढ़, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को अमलीजामा पहनाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष अनुदान योजना लागू की है। इस विजन को सबसे पहले हरियाणा ने लागू करने की पहल की है। ड्रैगन फ्रूट की बाजार में मांग व इससे होने वाली आमदनी को देखते हुए इसकी खेती में मुनाफा है। बागों की स्थापना से पानी की बचत होगी होगी व किसानों की आय में इजाफा होगा।

प्रधानमंत्री चाहते हैं कि इस फ्रूट की खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जाए व उन्हें सब्सिडी की व्यवस्था की जाए। इसी तर्ज पर हरियाणा में ड्रैगन फ्रूट के बाग के लिए ₹1.20 लाख प्रति एकड़ अनुदान का प्रावधान किया गया है। जिसमें पौधा रोपण के लिए ₹50,000 एवं ट्रैलिसिंग सिस्टम के लिए ₹70,000 प्रति एकड़ है। किसान बागवानी विभाग की वेबसाइट http://hortnet.gov.in पर जाकर आवदेन कर सकते हैं।
ड्रैगन फ्रूट के गुणकारी लाभ को देखते हुए बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। ड्रैगन फ्रूट रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है। इसमें एंटीआक्सिडेंट, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी, आयरन, कैल्शियम और फाइबर अधिक मात्रा में मिलता है। इसके साथ ही ड्रैगन फ्रूट डायबिटीज और मधुमेह के स्तर को नियंत्रित करने में काफी सहायक है। विदेशी फल होने के कारण देश में इसकी खेती की सही जानकारी के अभाव में यह बाजार में अधिक मात्रा में उपलब्ध नहीं होता। किसानों को फसल विविधीकरण के अंतर्गत इसकी खेती को अपनाकर बाजार से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications