हरियाणा: बिजली मंत्री ने परिवेदना समिति की बैठक में की कार्रवाई, ADC को जांच के आदेश

Haryana: Electricity Minister took action in the meeting of the Grievance Committee

नारनौल में जिला परिवेदना समिति की बैठक में चेयरपर्सन और प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने नगर परिषद के जेई विकास शर्मा को ससपेंड कर दिया हैं। इसके अलावा एडीसी को जांच के आदेश दिए हैं।

इस मामले में पीड़ितों ने बिजली मंत्री कों नगर परिषद के जेई विकास और एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर बिजली मंत्री ने विकास कों ससपेंड कर जांच के आदेश दिए हैं। बैठक में कुल 11 शिकायत रखी गई, जिसमें से अधिकतर का समाधान मौके पर कर दिया गया।

इन मामलों पर हुई सुनवाई
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक के तीन, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ/ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सिहमा का एक, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नारनौल/कार्यकारी अभियंता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण रेवाड़ी/ कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सिवरेज नारनौल का एक, कार्यकारी अभियंता/ उप मंडल अभियंता जल सिंचाई विभाग महेंद्रगढ का एक मामला सुनवाई के लिए रखा गया।

वहीं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी महेंदग्रढ का एक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नारनौल का एक, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग महेंद्रगढ का एक, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग अटेली का एक, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग नारनौल का एक, कार्यकारी अभियंता दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम नारनौल का दो व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सिहमा का एक मामला सुनवाई के लिए रखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+